Breaking News

एलोन मस्क की न्यूरालिंक ब्रेन चिप कर रही है काम

पहले न्यूरालिंक ब्रेन चिप रोगी ने टेलीपैथी का उपयोग करके खेला शतरंज

नई दिल्ली
एलोन मस्क के ब्रेन चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक (Neuralink) ने अपने पहले रोगी का एक व्हिडीओ लाइवस्ट्रीम किया जिसमे उसने अपने दिमाग प्रत्यारोपित चिप की मदद से ऑनलाइन शतरंज खेला। (Elon Musk’s Neuralink brain chip is working)

एलोन मस्क की न्यूरालिंक ब्रेन चिप कर रही है काम

इस वीडियो में देखा जा सकता है की, नोलैंड अरबॉ (Noland Arbaugh), जो एक गोताखोरी दुर्घटना के बाद कंधे के नीचे लकवाग्रस्त हो गया था, उसने अपने लैपटॉप पर शतरंज खेला और न्यूरालिंक डिवाइस की मदद से कर्सर को नियंत्रीत। कंपनी ने कहा है कि यह तकनिक इम्प्लांट किये हुए लोगों को सिर्फ अपने विचारों का उपयोग करके कंप्यूटर कर्सर या कीबोर्ड को कंट्रोल करने में सक्षम बनाएगी।
एलन मस्क ने पिछले महीने कहा था कि 29 वर्षीय व्यक्ति नोलैंड अरबॉ को जनवरी में कंपनी द्वारा एक प्रत्यारोपण किया था और वह अपने विचारों का उपयोग करके कंप्यूटर माउस को नियंत्रित कर सकता है।

न्यूरालिंक रोगी की अपनी प्रत्यारोपण पर प्रक्रिया

एलोन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जो विडीओ स्ट्रीम किया गया था, उसमे नोलैंड अरबॉ ने इम्प्लांट प्रक्रिया के बारे में बताया, “सर्जरी बेहद आसान थी। मुझे सचमुच एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुझे कोई संज्ञानात्मक नुकसान नहीं हुआ है।”

Check Also

भूकंप से दहल उठा ताइवान

भूकंप से दहल उठा ताइवान

फिलीपींस, जापान ने सुनामी की चेतावनी दी ताइपे ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *